फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर महिला को लगा पांच लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर डड़ा बिष्ट क्षेत्र की एक महिला को पांच लाख रुपये का चूना लग गया। ठगी का शिकार बनी महिला ने शनिवार को पुलिस की शरण ली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डड़ा बिष्ट क्षेत्र की ज्योति नेगी ने मोबाइल टावर लगाने के लिए अपनी जमीन देने की पेशकश की। इसके लिए महिला ने मोबाइल टावर लगाने का दावा करने वालों से फोन पर बात की। टावर लगाने का दावा करने वाले ठगों ने महिला से जमानत राशि के रूप में पांच लाख रुपये जमा करने को कहा। महिला ने इस राशि को पांच बार में गूगल पे के जरिये भुगतान कर दिया। जमानत राशि के रूप में पांच लाख रुपये देने के बाद भी जब मोबाइल टावर लगाने वाले नहीं आए, तो महिला ने टावर वालों से फोन पर संपर्क किया, तो मोबाइल नंबर ही बंद मिला। ज्योति ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें