फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
दीक्षा देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अपने मायके नानकमत्ता के नगला गांव में तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार के दौरान हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। इससे गढ़ीगोठ में शोक छा गया।
विज्ञापन

गुदमी गढ़ीगोठ निवासी धनी चंद की पत्नी दीक्षा देवी (24) कुछ दिन पहले अपने मायके नानकमत्ता के नगला गांव गई थी। वहीं 20 मार्च को मायके के पास ही खेत में तेंदुए ने दीक्षा पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दीक्षा को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान सोमवार शाम उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गढ़ीगोठ लाया गया। जहां शारदा तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
गुदमी के ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि धनी चंद मजदूरी करता है। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, प्रधान दीपक प्रकाश चंद, कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद रजवार, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी आदि ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें