फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लाखों के जेवरात और नकदी लेकर महिला फरार

Sun, 12 Mar 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे एक गांव की महिला दो नाबालिग बच्चों समेत लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। एक व्यापारी पर महिला को बेचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

लापता महिला के देवर ने थाने तहरीर दी। इसमें बताया कि पांच मार्च को उनकी भाभी घर से 52 तोला सोना, पचास हजार रुपये की नकदी, एफडी, एलआईसी के कागजात लेकर फरार हो गई। इससे पहले महिला ने पति को ओवरडोज दवा देकर बेहोश कर दिया था। जब वह अन्य परिजनों के साथ दिल्ली से घर पहुंचे तो घर से सारे जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण कागजात गायब थे। बताया कि एक व्यापारी उनके गांव में आकर उसकी भाभी के साथ गलत हरकत करता था जिसे कई बार रोका गया था। उसने व्यापारी पर उसकी भाभी को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने या उसे कहीं छिपा कर रखने का शक जता मामले का खुलासा शीघ्र करने की मांग की है।
थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी ढूंढखोज की जा रही है। महिला की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी थाने में जाकर लापता महिला का पता जल्द लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें