फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाजार में एक महीने पहले आया काफल

Sun, 12 Mar 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मार्च की शुरुआत में ही बाजार में काफल का फल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। दुकानदार कुंदन सिंह बोहरा टोकरी में रखकर 200 रुपये किलो की दर से काफल बेच रहे हैं। महंगे होने के बावजूद काफल में रस नहीं हैं। इसकी वजह है इस फल का एक महीने पहले पकना। पहाड़ों में बेड़ू पाको बाराेमासा, काफल पाको चैता...(बेड़ू हर माह में पकता है, जबकि काफल चैत यानी मार्च के बाद पकता है) की कहावत उलटने लगी है। इस बार यहां मार्च की शुरुआत फागुन में ही काफल आ गए हैं।
विज्ञापन

समुद्र तल से चार हजार फीट से ऊंचाई वाले क्षेत्र में लगने वाला काफल यहां मुख्य रूप से मौनपोखरी, नरियालगांव, पुनाबे, पल्सो, ललुवापानी, मायावती, शंखपाल, बिनवालगांव, जैगांव जैतोली, सैदोला आदि गांवाें के जंगलों में होता है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय का कहना है कि मौसम चक्र में बदलाव से सर्दी में बेहद कम 30 मिली बारिश हुई। दिन में तेज धूप की तपिश के कारण काफल तय समय से एक महीने पहले पक गए हैं। इसी कारण इन काफल में खास स्वाद भी नहीं है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि काफल गुणकारी फल है। जंगली फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण लाभकारी होता है। पाचन में मददगार होने के कारण यह पेट के विकार भी दूर करता है।


पहाड़ में गर्मी और मौसम का जो मिजाज 15 अप्रैल के बाद होता था वह इस बार फरवरी से ही शुरू हो गया। गर्मी में बढ़ोतरी से अधिक तपिश और तापमान में बदलाव से काफल एक महीने पहले ही पक गया है लेकिन जल्दी तैयार होने से काफल में न रस है और न खास स्वाद। - डॉ. बीपी ओली, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, डिग्री कॉलेज, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें