पूर्णागिरि धाम में दर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी श्रद्धालु रामा देवी (58) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल एसडीआरएफ की टीम ने उसे भैरव मंदिर स्थित स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
पूर्णागिरि मेले में उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील शाहबाद, बिसौली डामर निवासी श्रद्धालु रामा देवी (58) पत्नी सुरेश सिंह की मां के दर्शन करने जाते समय टुन्यास के पास हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल एसडीआरएफ की टीम ने उसे भैरव मंदिर स्थित स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया, जहां डॉ. हिमांशु सरन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रामा देवी परिवार पुत्र और परिजनों के साथ सुबह करीब 10:30 बजे दर्शन के लिए निकली। झूठ के मंदिर के पास उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसकी मौत का कारण हृदय गति रोकने माना जा रहा है। एसडीआरएफ टीम महिला के शव को एंबुलेंस से बूम तक लाए। जहां परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए। इस दौराना भैरव मंदिर एसओ देवनाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।