फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी, हेमा, पूजा प्रथम तीन स्थान पर रहे

Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड और बाराकोट में खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। न्याय पंचायत बाराकोट में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी ने मशाल सौंपकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर हुई बच्चों की 100 मीटर दौड़ में दीपक सिंह, पवन सिंह व दीपांशु क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। बालिकाओं में साक्षी बिष्ट, हेमा बोहरा व पूजा पहले तीन स्थानों में रही।
विज्ञापन


कबड्डी में सिंगदा विजेता व बाराकोट उप विजेता, खो-खो में बाराकोट विजेता व सिंगदा उप विजेता रही। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मनोज सामंत, राम सिंह, आनंद सिंह, अभिभावक संघ अध्यक्ष ललित प्रसाद ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। आयोजन में डॉ. योगेश चतुर्वेदी, रमेश जोशी, सुीनता, महेश पांडेय, मंजू बाला, प्रकाश जोशी, कमल जोशी, वीके जोशी आदि ने सहयोग किया।

इधर जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में सीआरसी बसकुनी में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने किया। कहा कि छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


जीआईसी मडल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता व प्रमोद पाटनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बीडीसी सदस्य संजय पांडेय, देवेंद्र पाटनी, रमेश देव, दीप पुनेठा ने खेल महाकुंभ की अवधारणा पर प्रकाश डाला गया। आयोजन में मुकेश साह, दीप चंद्र जोशी, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, नरेश कलौनी, नवीन पाटनी ने सहयोग किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें