फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर वेकेशन में चलेंगी एक्सट्रा क्लास

Mon, 21 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सीईओ नवीन पाठक की अध्यक्षता में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई।   
जिसमें बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विंटर वेकेशन में अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में तैनात गेस्ट टीचरों के अध्यापन कार्य की समीक्षा करते हुए उनके कार्य को संतोषजनक पाया गया। सीईओ ने सभी विद्यालयों में छात्रवृत्तियों का समय से वितरण करने, निर्धन निधि से गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित करने के निर्देश भी दिए। सभी प्रधानाचार्यो की ओर से फर्नीचर की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विविल और रीठाखाल इंटर कालेज के जीर्ण भवनों को डिसमेंटल करने की मांग भी उठाई गई। जिस पर सीईओ ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां पर डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ रंजीत नेगी, महावीर सिंह, हरेंद्र साह, हरीश भट्ट, एलएम चतुर्वेदी, इंद्रेश लोहनी आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें