फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय प्रथम में पत्रिका का विमोचन

Thu, 10 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय प्रथम में बृहस्पतिवार को विद्यालय पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि जानकी खर्कवाल, मीडिया कर्मियों ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यअतिथि ने बच्चों को स्तरीय पुस्तकें पढ़ने के साथ निरंतर लिखने की प्रेरणा दी। उन्होंने पत्रिका में प्रकाशित बच्चों की रचनाओं के लिए उनकी सराहना भी की।
विज्ञापन


प्राचार्य आरसीएस धपोला की अध्यक्षता में अध्यापक एके मिश्रा ने संचालन किया। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विधिवत विमोचन हुआ। बच्चों ने स्वागत गान, वंदना प्रस्तुत की। पत्रिका के संपादक एके मिश्रा, एनसी खत्री, डॉ. एनसी शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वरिष्ठ शिक्षिका नीना सक्सेना ने आभार जताया। वहां शिक्षक पीसी पंत, डॉ. टीआर आर्या, एलएस अधिकारी, रविंद्र कापड़ी, एसआर पांडेय, भावना शर्मा आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें