जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति मांगों पर ठोस कार्रवाई के बिना पीछे नहीं हटेगी। मंगलवार को मोटर स्टेशन रोड पर धरना स्थल में हुई सभा में समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्टेडियम सहित विकास की ग्यारह सूत्रीय मांगों पर समिति कतई पीछे नहीं हटेगी।
समिति के संयोजक हरेंद्र बोरा और यूथ विंग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महर भुप्पी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि प्रभावी कार्रवाई के बगैर आंदोलन को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा।
वहीं, मोटर स्टेशन रोड पर धरना मंगलवार को 22वें दिन में पहुंच गया है। मौसम के बदलते रंग के बावजूद धरना देने वालों का जोश कतई कम नहीं हुआ। मंगलवार को अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ के जिला उपाध्यक्ष हेतराम टम्टा और राजेंद्र सिंह महर ने धरना दिया।
छात्र नेता मनोज तड़ागी और पवन पांडेय ने धरना स्थल पहुंच आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल में बुजुर्ग कमांडर त्रिलोक बोहरा, कमलदीप तिवारी, रमेश पुनेठा, नारायण राम टम्टा, जयदत्त भट्ट आदि मौजूद थे।