फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर डटे रहेंगे गल्ला विक्रेता

Sun, 06 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन नहीं उठाने और बेमियादी हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया है। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में जिले भर से आए कोटेदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन

इससे पूर्व आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार की सभी योजनाओं पर लाभांश देने, प्रतिमाह 15 हजार रुपए का मानदेय दिए जाने, सभी गोदामों में धर्मकांटे की व्यवस्था करने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया। कोटेदारों का कहना था कि राज्य सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले  रही है। जब तक उनकी मांगें  पूरी नहीं हो जाती हैं वह राशन का उठान नहीं करेंगे। इस मौके पर केएन उप्रेती, राजेश जोशी, सुरेश जोशी, दीपक पुजारी, हरीश जोशी, हरीश पांडेय आदि सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें