फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागों को पीएफएमएस में पंजीकरण कराना जरूरी

Sun, 06 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. आरएस पोखरिया ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं से आच्छादित सभी विभागों को पब्लिक फाइनेंशियल मेनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यहां जिला कार्यालय सभागार में पीएफएमएस पर हुई कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बताया कि मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य सभी केंद्र पोषित योजनाओं का भी पीएफएमएस में पंजीकरण अनिवार्य है। 
विज्ञापन

एडीएम हेमंत वर्मा ने कहा कि पीएफएमएस के माध्यम से ट्रांजेक्शन, पेमेंट, मॉनिटरिंग, अकाउंटिंग की पूरी प्रक्रिया को आसानी से ट्रेस किया जा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार ने बताया कि पीएफएमएस प्रणाली में कोषागार को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के तहत सभी विभागों को पीएफएमएस पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पोर्टल में डिजिटल तथा मेनुअल सिग्नेचर मान्य हैं।
कार्यशाला में देहरादून से आये ट्रेनर मनीश रोहिल्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएफएमएस का परिचय देने के साथ ही अन्य जानकारियां दी। कार्यशाला में समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डीपीआरओ सुरेश बेनी, जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पीएस भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें