फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम के सामने उठाएंगे नगर की पेयजल, नजूल भूमि की समस्या

Sun, 04 Feb 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा करते लोहाघाट के लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की समस्याओं को लेकर लोगों ने बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में आ रहे मुख्यमंत्री के सामने नगर की पेयजल आदि प्रमुख समस्याओं को रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों का कहना था कि नगर के लिए लोहावती नदी के प्रदूषित जल का वितरण हो रहा है, जो पीने लायक नहीं है। कहा कि लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल पाता है। लोहाघाट नगर और आसपास के लोगों की प्यास बुझाने के लिए एकमात्र सरयू लिफ्ट पेयजल योजन की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। लोगों ने उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की समस्याएं रखीं। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, व्यापार मंडल भैरव दत्त राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गिरीश उप्रेती, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, भूपाल मेहता, जीवन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें