फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...होली खेलूंगी उसी के संग जिनके घुंघराले बाल

विज्ञापन
टनकपुर में बैठकी होली गायन में मस्त होल्यार। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गर्मी के साथ ही क्षेत्र में बैठकी होली गायन की महफिलें जमने लगीं हैं। शहर में चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी के आवास पर जमी महफिल में राजकीय महाविद्यालय के संगीताचार्य डॉ. पंकज उप्रेती की टीम ने होली गीत गाए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के संगीताचार्य डॉ. उप्रेती ने राग काफी में कल कहां थे कन्हाई की प्रस्तुति से होली गायन का शुभारंभ किया। पालीवाल म्यूजिक एकेडमी के प्रबंधक अनिल पालीवाल ने ठुमरी रंग डारी हो चुनरिया की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भगवान बल्लभ कोठारी राग यमन में जगदीश पंत ने राग जंगला काफी में आवत देखी चंचल चपल बृजनार, विजय कुमार पांडेय ने राम काफी में क्यों बावरी बन के आई, योगेश उपाध्याय ने शहाना में कैसे घर ब्याह दई गीत गाया। लोकेश कुमार ने भीम पलासी राग में, पंकज जोशी ने राग देश, शुभम मठपाल ने जोगिया राग, भुवन राय ने राग काफी में गीत प्रस्तुत किया। डॉ. उप्रेती, नीरज कापड़ी हारमोनियम और संगीताचार्य धीरज उप्रेती ने तबले पर संगत दी। बसंत राय, गिरीश उप्रेती, मोहित गड़कोटी, शंकर जोशी, महेश पंगरिया, अशोक गड़कोटी, वेदप्रकाश पंत, पार्वती खर्कवाल, प्रभा जोशी, महेश भट्ट आदि ने बैठकी होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें