फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों को नहीं बेचेंगे तंबाकू

Sun, 05 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
नाबालिगों को नहीं बेचेंगे तंबाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा और व्यापारी कमलेश राय ने कहा कि सभी दुकानों में तंबाकू रहित क्षेत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के संचालक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और मौराड़ी के शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने तंबाकू और सिगरेट का समाज के विभिन्न तबकों खासकर बच्चों पर रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए सभी से सहयोग की अपील की। अभिभावक संघों और अन्य वर्गों को इससे जोड़ अभियान को धार देने की बात कही गई। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.मदन पाल ने कहा कि नशे प्रवृत्ति समूचे समाज के लिए खतरे की घंटी है। इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने जरूरी है।

गोष्ठी में नवल जोशी, लक्ष्मण सिंह पुजारी, तुषार बिष्ट, मौराड़ी पीटीए अध्यक्ष शेखर चंद्र भट्ट, विनोद कुमार, लक्ष्मी दत्त जोशी, मयूख चौधरी, भूपेश महर, अर्जुन सिंह आदि ने विचार रखे। अभियान के प्रयासों से धूम्रपान छोड़ने वाले मौराड़ी अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के अध्यक्ष शेखर चंद्र भट्ट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होता कानूनों का पालन
 भले ही इस साल 15 जनवरी से नाबालिग को तंबाकू या सिगरेट बेंचने से रोकने को सख्त कानून लागू हो गया है। लेकिन इसका असर जिले में तो कम से कम नहीं है। इस धारा के अंतर्गत सात साल तक की जेल और अधिकतम एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें