फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मतदान का बहिष्कार नहीं करेंगे अदखंडी वाले

Tue, 31 Jan 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
Barakot hundred per cent of the vote in block Adkhandi resolve rural village. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रोड नहीं, तो वोट नहीं का ऐलान करने वाले बाराकोट विकासखंड के अदखंडी गांव के लोग 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार नहीं करेंगे। मंगलवार को स्वीप की टीम उन्हें मतदान के लिए राजी करने में सफल रही।

स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जीवन चंद्र कलौनी के नेतृत्व में स्वीप एवं ईवीएम टीम ने अदखंडी गांव जाकर ग्रामीणों से बात की। उनकी समस्याओं को जाना तथा वोट नहीं देने की वजह पूछी। टीम द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें मतदान का महत्व बताया गया। कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखते हुए मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की दलील से संतुष्ट होकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार वापस ले लिया। बाद में सभी ग्रामीणों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान ईवीएम के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार, मास्टर ट्रेनर विष्णु कुमार, महेंद्र कुमार, गुड्डी देवी, ईश्वरी देवी, जानकी देवी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें