मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण
- फोटो : अमर उजाला
ढकना बडाला में दो दिनी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सांस्कृतिक छंटा नजर आएगी। क्षेत्र की कई नामी टीम को बुलाया गया है। शाम को भजन संध्या होगी।
रविवार को ग्राम प्रधान विनोद चौधरी की अध्यक्षता और प्रमोद चौधरी के संचालन में हुई आयोजन समिति की बैठक में बताया गया कि 24 अगस्त को गणेश पूजन, कलश स्थापना और दो बजे कलश यात्रा बैलटाक के श्याम राज मंदिर से ढकना के भगवती मंदिर तक निकलेगी। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के अलावा मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। 25 अगस्त को सुबह 8 बजे से शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
स्कूली बच्चों की कुर्सी दौड़, ऐंपण, मेहंदी, फैंसी ड्रेस के अलावा सामान्य ज्ञान, सुलेख, भाषण आदि प्रतियोगिता होगी। लकी ड्रा, पुरस्कार और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा। नाथ सिंह देउपा, कै.दीवान सिंह, छवि दत्त, भुवन पांडेय, सोबन सिंह, प्रेम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर फुलारा आदि ने विचार रखे।