फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग से ही रुकेगी जंगल की आग

विज्ञापन
चंपावत के रेंज कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी को प्रमाण पत्र वितरित करते रें - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अग्निकाल में वनों में लगने वाली आग की घटनाएं रोकने के लिए वन विभाग की ओर से वन पंचायत सरपंचों और ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को रेंज कार्यालय में वन पंचायत सरपंचों की एक दिनी कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ करते हुए रेंजर केआर टम्टा ने कहा कि बिना जन सहयोग के जंगल की आग पर काबू पाना संभव नहीं है। इस दौरान हल्द्वानी से आए विशेषज्ञों ने सरपंचों को वन पंचायत प्रबंधन, आग से निपटने के प्रबंध, जनसहभागिता, क्षमता विकास आदि विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागी सरपंचों को वन पंचायत नियमावली भी दी गई। कार्यशाला में डिप्टी रेंजर बृजमोहन टम्टा, वन बीट अधिकारी पुष्कर सिंह बोहरा, वन दरोगा चतुर सिंह, हरीश जोशी ने भी सरपंचों को संबोधित किया। कार्यशाला में गणेश चंद्र जोशी, करम सिंह, जगदीश चंद्र पांडेय, उमेद सिंह बोहरा, गौरी देवी, ईश्वरी देवी, जगत सिंह, दिनेश चौड़ाकोटी, प्रकाश चंद्र, डूंगर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें