फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून काल में नहीं होगा बारहमासी सड़क का चौड़ीकरण

Thu, 19 Jul 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने मानसून काल में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए बारहमासी सड़क चौड़ीकरण कार्य बंद करने और सड़क पर पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को आदेश के बावजूद सड़क चौड़ीकरण करते हुए पाए जाने पर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को सौंपने को कहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और सड़क पर पड़े मलबे से कोई दुर्घटना होती है तो कंपनी सहित विभागीय अधिकारी और एसडीएम की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने लोनिवि, एडीबी, एनएचएआई, परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश न लगाने पर खरी खोटी सुनाई और सख्त हिदायत दी है कि प्रभावी तरीके से समन्वय बनाकर ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग आदि पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि नियमों ताख पर रखकर वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के तहत उच्च न्यायालय की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, अनिल चन्याल, अनिल गर्ब्याल, एआरटीओ रश्मि भट्ट, डीएफओ केएस बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडेय, ईई लोनिवि डीडी भट्ट सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन



जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारें
चंपावत। डीएम ने जिला अस्पताल की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसीएमओ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देशित किया। उन्होंने स्कूल बसों की ओवर लोडिंग पर सख्ती बरतने, चेकिंग अभियान चलाने, वाहन चालकों का सत्यापन करने, उनकी वर्दी निर्धारित करने, अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें