फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे का सबब बना सड़क पर फैला मलबा

Sun, 10 Jun 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
मुड़ियानी और बनलेख के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग फैला मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के चलते बनलेख से मुड़ियानी के बीच सड़क पर मलबा फैला हुआ है। हल्की सी बरसात में यहां सड़क पर जबरदस्त कीचड़ हो जा रहा है। जिससे वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। कीचड़ से सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों को खतरा बना हुआ है।

टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच इन दिनों बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बनलेख से मुड़ियानी के बीच यात्रियों को जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ रहा है। इस दो किमी. के हिस्से में इन दिनों कलमठ का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए यहां जगह जगह सड़क पर गड्ढे खोदे गए हैं। तकरीबन 18 कलमठों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गड्ढे से निकलने वाले मलबे को सड़क पर ही डाल दिया गया है। 
विज्ञापन

 
इस वजह से यहां हल्की सी बरसात में कीचड़ हो रहा है। यहां कई वाहन फिसल कर टकराते टकराते बच रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी मोटर साइकिल चालकों को हो रही है। उधर एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि काम करा रही शिवालय कंपनी ने दस जून तक सड़क से मलबा हटाने की बात कही थी। लेकिन अब मलबा हटाने को जिला प्रशासन से पांच दिन का समय और मांगा गया है।
विज्ञापन


कोट
निर्माण कार्य करा रही कंपनी ने दस जून तक मलबा हटाने की बात कही थी। लेकिन संबंधित कंपनी तय समय पर मलबा नहीं हटा सकी। बीते दिन हुई बैठक में कंपनी ने सड़क से मलबा हटाने के लिए पांच दिन और दिए जाने की गुजारिश की है। समय पर मलबा नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें