फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजनगर में रातों-रात लगाया हैंडपंप, आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बृजनगर में रातोंरात एक हैंडपंप लगाने और पानी की समस्या जल्द दूर कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शनिवार से प्रस्तावित आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन में पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो वह पुन: आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पानी के संकट से जूझ रहे बृजनगर के लोगों ने शनिवार से टनकपुर जल संस्थान कार्यालय में बेमियादी धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन जल संस्थान ने रातों-रात बृजनगर में एक हैंडपंप लगाकर ग्रामीणों के गुस्से को शांत कर दिया।

समाजसेवी शंकर दत्त जोशी ने बताया कि हैंडपंप लगाने के साथ ही जल संस्थान के अवर अभियंता बीएस कुवार्बी ने बृजनगर आकर आश्वासन दिया है कि तीन दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन पर फिलहाल तीन दिन के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें