फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से ह्यूपानी में फसलों को व्यापक नुकसान

Mon, 30 Apr 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ह्यूपानी में ओलावृष्टि से गेहूं को हुआ जबरदस्त नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ओलावृष्टि से ह्यूपानी में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। गेहूं की खड़ी फसल चौपट हो गई है। लोगों ने फसल का मुआवजा देने की मांग प्रशासन और सरकार से की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि 20 प्रतिशत फसल भी सुरक्षित नहीं रह गई है।

सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने खेती को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने फसलों को नुकसान होने की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बोनाल को दी। राजस्व उप निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। बोहरा ने कहा कि फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। वह इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। बोहरा ने बताया कि बारिश से ह्यूपानी की पेयजल लाइन में मलबा भर गया है, जिससे गांव में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना से गांव में पानी की सप्लाई सुचारु करने को कहा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें