फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर के दायरे में मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Thu, 14 Jan 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा की पहल पर दिल्ली से अमेरिकल टावर कारपोरेशन के अधिकारियों के दल ने नगर को वाई-फाई सेवा से जोड़ने के लिए सरसरी तौर पर नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। माहरा की मंशा पहले समूचे लोहाघाट नगर को इससे जोड़ने की है, लेकिन शुरुआत में राजकीय पीजी कॉलेज, रामलीला मैदान, दीनदयाल चौक और स्टेशन बाजार में वाई-फाई सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार 100 मीटर के दायरे में नगर की सघन आबादी को इसका लाभ मिलना शुरू होगा। शीघ्र ही यहां वाई-फाई सेवा का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कॉरपोरेशन के सर्किल ऑपरेशन मैनेजर अनूप भगत, मैनेजर साइड एक्यूजीसन राहुल भटनागर और मयंक चौहान के अनुसार वाई-फाई के लिए यहां अनुकूल परिस्थितियां हैं। पहले जीआईसी को भी इसमें जोड़ने का प्रयास किया गया था, जिसे बाद में रद्द कर स्टेशन बाजार उसमें शामिल कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सुविधा का होगा विस्तार
अमेरिकन टावर कारपोरेशन यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसेमंद संचार सुविधा देने में सहयोग करेगा। राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने कारपोरेशन के अधिकारियों को उन गांवों की सूची साैंपी है, जहां अब तक संचार क्रांति नहीं पहुंची है। कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि संचार विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधा देने के लिए शीघ्र ही सर्वे कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


साढ़े तीन करोड़ रुपये का है प्रावधान
कारपोरेशन के अधिकारी अनूप भगत के अनुसार सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जाते हैं। इसके लिए कंपनी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसके तहत अब यहां की आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें