फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर रुके चक्के

Sun, 10 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग पर मलबा हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/रीठा साहिब। बीती रात और रविवार दिनभर हुई बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 23 मिनट (सुबह 10:37 बजे से 11:00 तक) को छोड़ दिनभर बंद रहा। स्वांला में आए मलबे से वाहनों की आवाजाही ठप रही। सड़क बंद होने से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को चंपावत में ही रोक दिया गया। रोडवेज की लोहाघाट से दिल्ली के लिए भेजी गई बस को चंपावत से लौटना पड़ा। बारिश की वजह से तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

टनकपुर ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक नाला आने की वजह से पूर्णागिरि मार्ग कई घंटे बंद रहा। पूर्णागिरि क्षेत्र सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। लोहाघाट-पाटी-हल्द्वानी सड़क पर भी चार घंटे तक आवागमन बंद रहा। एनएच के अलावा एक राज्य मार्ग और 16 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर डीएम नवनीत पांडे ने सोमवार को इंटर तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए हैं। पहाड़ और मैदान का सड़क संपर्क कटने से चंपावत में दिनभर सन्नाटा रहा और कारोबारी गतिविधियां भी ठप रही। वहीं बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए। कोलीढेक झील पानी से लबालब भरी है।
विज्ञापन

फोटो 10 सीपीटी 4पी से 9पी व 11पी, 13पी से 15पी तक
चंपावत जिले की बंद 17 सड़कें
पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, धौन-दियूरी, धौन-सल्ली, धौन-बजौन, चल्थी-नौलापानी, सिप्टी-अमकड़िया, बगौटी-डुंगरालेटी, लोहाघाट-बाराकोट सिमलखेत, जालाछीना-गहतवाड़, बाराकोट-रामेश्वर, वालिग-गागर, चिलिया-पुनौली, बाराको-कोठेरा, गल्लागांव-देवमाफी, सिमलखेत-सिब्योली, पनिया-रीठाखाल और टाकखंदक-बालातड़ी सड़क।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा (सुबह आठ बजे तक)
चंपावत : 87 मिमी
लोहाघाट : 26 मिमी
पाटी : 30 मिमी
बनबसा : 24 मिमी
लोहाघाट डिपो को दो लाख के राजस्व का नुकसान
चंपावत। भारी बारिश से एनएच के बंद होने से रोडवेज के लोहाघाट डिपो को तगड़ा झटका लगा है। रविवार को लोहाघाट डिपो से बसों का आवागमन एकदम बंद रहा। शनिवार को लोहाघाट से विभिन्न मार्गों पर गई 15 बस में से एक भी नहीं लौट सकी। वहीं लोहाघाट से दिल्ली के लिए गई बस को 15 किमी दूर चंपावत से लौटना पड़ा। रोडवेज कर्मी सूरजभान ने बताया कि स्टेशन पर दिनभर सन्नाटा रहा। वहीं डिपो को दो लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें