फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विवेकानंद विद्या मंदिर को मिली एनएसएस की मान्यता

Sat, 09 Sep 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विवेकानंद विद्या मंदिर को एनएसएस की मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए इसे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से विद्यालय को एनएसएस की मान्यता दी गई है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता हिंदी घनश्याम जोशी को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक डॉ. सुमन पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी की शासन से अनुमति प्राप्त होते ही कार्यक्रम संचालित कर दिए जाएंगे। विद्यालय में एनएसएस की मान्यता मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें