फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा में गेहूं क्रय केंद्र खुले, शुरू नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
बनबसा के गेहूं खरीद केंद्र में सैनिटाइजिंग कराने के साथ ही सामाजिक दूरी का निरीक्षण करते समिति अ? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड ने टनकपुर और बनबसा में गेहूं खरीद केंद्र तो खोल दिए हैं, लेकिन अब तक किसानों ने इन केंद्रों में गेहूं की बिक्री शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि खरीद केंद्रों में तौल कांटे लगाने के साथ ही किसानों के लिए हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों में नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जा रहा है। इधर केंद्र प्रभारी डिगर चंद ने बताया कि समिति की ओर से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी किसानों द्वारा बिक्री के लिए गेहूं लाना शुरू नहीं किया गया है। केंद्रों में गेहूं की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केंद्रों में सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें