बनबसा के गेहूं खरीद केंद्र में सैनिटाइजिंग कराने के साथ ही सामाजिक दूरी का निरीक्षण करते समिति अ?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड ने टनकपुर और बनबसा में गेहूं खरीद केंद्र तो खोल दिए हैं, लेकिन अब तक किसानों ने इन केंद्रों में गेहूं की बिक्री शुरू नहीं की है।
समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि खरीद केंद्रों में तौल कांटे लगाने के साथ ही किसानों के लिए हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों में नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जा रहा है। इधर केंद्र प्रभारी डिगर चंद ने बताया कि समिति की ओर से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी किसानों द्वारा बिक्री के लिए गेहूं लाना शुरू नहीं किया गया है। केंद्रों में गेहूं की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केंद्रों में सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी व्यवस्था की गई है। संवाद