गेहूं की खरीद करता टनकपुर का क्रय केंद्र।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले में रविवार से टनकपुर से भी गेहूं की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन 41 क्विंटल गेहू की खरीद हुई। इससे पूर्व बनबसा में 123 क्विंटल गेहूं खरीदे जा सके हैं।
चंपावत जिले में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस बार पहली अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से गेहू़ं क्रय केंद्र खोले गए। सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टरों के क्रय केंद्र में पहुंचने पर उन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों का पालन कर गेहूं की खरीद के लिए काश्तकारों को भी प्रेरित किया जा रहा है। किसानों को इस बार 1925 रुपये क्विंटल के अलावा बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 20 रुपये मिलेंगे। पिछले साल 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।