फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बजते ही बंद हो गई चंपावत-लोहाघाट की दुकानें

विज्ञापन
लंबे अंतराल बाद ग्रामीण क्षेत्र भिंगराड़ा में खुली दुकानें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/टनकपुर। चंपावत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई रियायतों से बाजार में गहमागहमी बढ़ी। ग्रामीण क्षेत्र पाटी में सुबह से जूते-चप्पल से लेकर कपड़े की दुकानों में हलचल रही। लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करते हुए खरीदारी के लिए निकले भी। दूसरे ग्रामीण क्षेत्र भिंगराड़ा में दुकानें तो खुली, लेकिन खरीददार नदारद थे। कमोबेश ऐसे ही हाल बाराकोट, लधिया घाटी, तल्लादेश, गुमदेश आदि क्षेत्रों के भी रहे। इधर चंपावत, लोहाघाट में रविवार से जरूरी वस्तुओं की दुकानों के खुलने के समय में बढ़ाई गई समय सीमा के बावजूद दुकानें एक बजे ही बंद हो गई। श्याम नारायण पांडेय सहित कई व्यापारियों का कहना है कि दुकान खोले जाने की बढ़ी हुई समय सीमा के क्रियान्वयन पर व्यापारी चर्चा करेंगे। इधर टनकपुर में लॉकडाउन में सभी तरह की दुकानें खोलने की छूट लागू नहीं होने से रविवार को रोज की तरह जरूरी चीजों की दुकानें ही सात बजे से एक बजे तक खुली रही। जबकि अन्य दुकानें बंद रही। सरकार की ओर से लॉकडाउन में बरती जा रही शिथिलता से अब बाजार में चहल-पहल भी बढ़ने लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें