फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में शराब पी तो खैर नहीं

Mon, 13 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक विकास समिति देवीधार महोत्सव में गांव के किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब पीकर उत्पात काटने पर सामाजिक बहिष्कार करेगी।
विज्ञापन


गांव से देवीधार मंदिर को जाने वाले रथ यात्रा मार्ग को 19 जुलाई को युवा श्रमदान कर बेहतर बनाएंगे। महोत्सव 27 जुलाई से शुरू हो पांच दिन तक चलेगा।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद राय की अध्यक्षता और बीडीसी सदस्य भैरव राय के संचालन में रविवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। बाद में महोत्सव समिति का पुनर्गठन भी किया गया।

नीरज राय को अध्यक्ष, रवि वरिष्ठ को उपाध्यक्ष, शुभम राय को उपाध्यक्ष, अखिल प्रकाश राय को सचिव, अरुण राय को संयुक्त सचिव, राहुल राय को सांस्कृतिक संयोजक, पवन राय को कोषाध्यक्ष, विकास राय को संयोजक, अभिषेक गोस्वामी को खेल सचिव, राहुल राय को प्रचार मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा विवेक राय, बसंत राय, गिरीश राय, नीरज राय, अमित राय को संरक्षक बनाया गया है। इन पदाधिकारियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में गंगा दत्त राय, पूरन चंद्र जोशी, गिरीश कापडी, पूरन चंद्र राय, पूर्व प्रधान प्रकाश राय, जनार्दन राय, एलडी कापड़ी, दुर्गा दत्त राय, प्रकाश राय आदि ग्रामीणों ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें