लोहाघाट डिपो को शीघ्र ही चार और नई बसें मिलेंगी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रमुख सचिव परिवहन एस रामास्वामी तथा महाप्रबंधक दीपक जैन से वार्ता कर डिपो में बस बेड़ा की हालत को सुधारने की मांग की। विधायक के आग्रह पर चार और नई बसें शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
लोहाघाट डिपो में 36 बसों के बेड़े में 50 प्रतिशत बसें या तो मियाद से अधिक चल चुकी हैं, या उनकी हालत ठीक न होने के कारण उनका संचालन टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिस कारण यहां यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो की ओर से निगम प्रशासन से 20 नई बसों की मांग की गई है। जिसमें अभी मात्र चार नई बसें ही उपलब्ध हो पाई हैं।