फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट पहुंचीं बॉलीवुड गायिका मोना भट्ट का स्वागत

Sun, 19 Nov 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बॉलीडुड की गायक मोना भटट का लोहाघाट में स्वागत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बॉलीवुड गायक मोना भट्ट रविवार को लोहाघाट पहुंची। पारा भीड़ा... पाना परूली... तीलै धारू बोला... जैसे कुमाऊंनी गीत से ख्याति अर्जित करने वाली मोना का यहां संगीत प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन



मूल रूप से द्वाराहाट की मोना भट्ट जौलजीबी महोत्सव के लिए जाने के दौरान कुछ देर के लिए यहां रूकी थी। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी और रुमझुमा के निदेशक जीवन मेहता के नेतृत्व में संगीत प्रेमियों ने स्वागत किया। हिंदी गीतों के अलावा उत्तराखंड के कुमाऊंनी और गढ़वाली गीत भी गाती हैं। सोनी टीवी के फेम गुरुकुल में गाए गीतों से उन्हें खूब नाम मिला।



इसके बाद वॉयस ऑफ इंडिया में उन्होंने अपने गीतों से धूम मचाई। उन्होंने बॉलीवुड के गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ भी कई गीतों में गाया है। वह भारत के साथ विदेशों में शो करती हैं। मोना भट्ट ने कुमाऊंनी फिल्म राजूला में भी आवाज दी है। मोना ने रुमझुमा में संगीत सीख रहे बाल कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। वहां रुमझुमा के डांस डायरेक्टर रोहन सिंह राजपूत, हेम राय,क्षितिज जुकरिया, मनोज भट्ट, प्रदीप मौनी, मनोज दानू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




नागार्जुन मंदिर और मेला समिति ने की सफाई, 26 से होगा दो दिनी मेला
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा पर लगने वाले नगरूघाट मेले को लेकर श्री नागार्जुन मंदिर और नगरूघाट मेला समिति ने तैयारी तेज कर दी है। 26 नवंबर से होने वाले दो दिनी मेले के लिए मंदिरों की सफाई और रंगरोगन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम नवनीत पांडे को पत्र सौंप कर मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग का अनुरोध किया। स्नान और पूजन के साथ मेले का समापन होगा।



मेले में सल्टा, बगोटी और जमरसों तीन गांवों के चार देवरथ और पासम, लेटी, सुनकुरी, मजपीपल, देवकुंडा, डुमडाई आदि गांवों के जत्थे बारी बारी से रात भर मंदिर की परिक्रमा करेंगे। सुबह देवताओं को महाकाली नदी में स्नान कराया जागा।



मंदिर और मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र कलौनी और प्रबंधक विक्रम सिंह सामंत ने बताया कि 26 नवंबर बैकुंठ चतुर्दशी रात को पासम ग्राम पंचायत के नगरूंघाट मंदिर में मेला होगा। अगले दिन कार्मिक पूर्णिमा के स्नान के साथ मेले का समापन होगा।
उन्होंने सीमा क्षेत्र में रात्रि का मेला होने से सुरक्षा के लिए एसएसबी और पुलिस कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया है। समिति के रमेश चंद, बहादुर चंद, प्रधान बगौटी प्रेम सिंह, मुख्य पुजारी गंगादत्त पांडे, डॉ. सतीश चंद्र पांडे, सचिव कमल किशोर बोहरा, गणेश बोहरा, कैलाश रावत आदि ने मेले की तैयारी पर विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें