फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देकर बेहतर करेंगे लोकतंत्र

Sun, 31 Mar 2019 11:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि कॉलेज में मतदाता जागरूकता की शपथ लेतीं बीएड की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत रविवार को मां पूर्णागिरि कॉलेज की बीएड की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने वोट देकर लोकतंत्र को बेहतर करने की बात कही। बीएड कॉलेज की प्रवक्ता सोनी लोहिया ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


छात्राओं ने खुद मताधिकार करने के साथ दूसरे लोगों को भी वोटिंग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर 37 छात्राओं ने शपथ पत्र भी भरे। छात्राओं का कहना था कि अमर उजाला की मतदाता जागरूकता की मुहिम उन्हें नई ऊर्जा दे रही है।

कहा कि लोकतंत्र में मतदान सियासत का सबसे बड़ा इम्तिहान होता है। मतदान कर ही हर कोई नागरिक के रूप में लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा चुनाव में पास हो सकता है। छात्राओं ने कहा कि अधिक मतदान और विचार कर मतदान कर वे अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे तभी राजनीतिक दलों और अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों से सवाल पूछने के हकदार भी हो सकेंगे।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश पचौली ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान से वे बेहतर लोकतंत्र के सहयोगी बन सकेंगे। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. केएस अधिकारी ने कहा कि अधिक मतदान लोकतंत्र की अच्छी सेहत का श्रीगणेश है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें