बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन की पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को चकरपुर स्थित गोशीकुंवा गांव खेल मैदान में आयोजित होगी। आयोजन समिति के प्रमुख और फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राजन ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर एक दिवसीय पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता इस क्षेत्र में पहली बार आयोजित की जा रही है।
चंद परिवार फाउंडेशन पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता, खटीमा, चकरपुर, बनबसा और टनकपुर की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें मीना शाही, लीला चंद, उर्मिला चंद, उत्तम बहादुर चंद, मोहन रौतेला, सुरेश देऊपा, प्रकाश रजवा, डीबी चंद आदि की टीमें प्रतिभाग करेंगी। फाउंडेशन के बनबसा वासी राष्ट्रीय सचिव एवं खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष उत्तम चंद ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करने को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद, राष्ट्रीय महासचिव महेश चंद भी मुंबई से यहां पहुंच चुके हैं।