फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हम छां कुमैंइयां हमरो कुमाऊं, यो छ हमरो पहाड़...

Sun, 07 Sep 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक। स्रोत: सैनिक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय सेना की 9 कुमाऊं रेजिमेंट के शौर्य के प्रतीक महाराज के दिवस पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। 9 कुमाऊं के सेवानिवृत्त कैप्टन सोबन सिंह की अध्यक्षता और पूर्व सूबेदार ललित सिंह अधिकारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

1965 में भारत-पाक युद्ध के विजेता 9 कुमाऊं के हवलदार भूप सिंह और हवलदार प्रेम सिंह ने युद्ध का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू हुआ था तब 9 कुमाऊं उत्तराखंड के धारचूला में तैनात थी। युद्ध में जाने का आदेश मिलते ही पलटन रवाना हो गई। जवानों बहादुरी से लड़ते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। जवान सात सितंबर 1965 को पाकिस्तान की सीमा में घुस गए। पाकिस्तान के सियालकोट के महाराज के गांव पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा दूरसंचार केंद्र पर भी पलटन ने कब्जा कर लिया।
उन्होंने रेजिमेंट का गीत हम छां कुमैंइयां हमरो कुमाऊं यो छ हमरो पहाड़... गीत गाया। इस मौके पर सैनिक लीग संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव, रघुवीर सिंह, हयात सिंह, भगवान सिंह, सुरेश सिंह, इंद्र सिंह, घनश्याम चंद्रा, चंदर सिंह, प्रेम राम, आनंद सिंह, कमल किशोर, विद्याधर, खीम सिंह, रतन सिंह, बहादुर सिंह, पार्वती देवी, लच्छी देवी, हेमा जोशी, परी देवी, सुनीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें