फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्ककार्की में पेयजल टैंक की जल्द होगी मरम्मत 

Sun, 13 Jan 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के खर्ककार्की में जल संस्थान के पेयजल टैंक का मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए विभाग को चार लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। वर्तमान में पेयजल टैंक जगह-जगह से टूटा होने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।  

विज्ञापन

खर्ककार्की गांव के लिए हिंगलादेवी के मेल गधेरे से पेयजल लाइन तैयार की गई है। इस पेयजल लाइन से लगभग सौ से अधिक परिवार लाभान्वित होते हैं। लंबे समय से टैंक की मरम्मत नहीं होने से हजारों लीटर पानी रात में ही बर्बाद हो जाता है। सुबह के वक्त कुछ लोगों के घरों में ही पानी की सप्लाई हो पाती है।

 

इसके चलते खर्ककार्की में आए दिन पानी की समस्याएं बनी रहती थीं। उपभोक्ताओं के नलों में पानी नहीं आने से दूरदराज के धारे-नौले से पानी ढोना पड़ता है। पेयजल टैंक की मरम्मत होने के बाद लोगों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।  

30 से 40 हजार लीटर क्षमता का बनेगा टैंक  
चंपावत। जल संस्थान की ओर से खर्ककार्की में 30 से 40 हजार लीटर क्षमता के टैंक का निर्माण किया जाएगा। जल संस्थान टैंक का निर्माण इस महीने के अंत तक शुरू कर देगा। टैंक बनने के बाद उपभोक्ताओं की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।  

विज्ञापन

  

छह-सात सौ ग्रामीण होंगे लाभान्वित   
चंपावत। खर्ककार्की में पेयजल टैंक का निर्माण होने के बाद सौ परिवारों में छह-सात सौ लोग लाभान्वित होंगे। इन लोगों को इस टैंक से सुबह और शाम दो बार पानी मिलेगा। गर्मियों के दिनों में खर्ककार्की में पेयजल का बड़ा सकट बना रहता है। 

खर्ककार्की पेयजल टैंक की मरम्मत के लिए चार लाख रुपये की धनराशि मिली है। जल्द पेयजल टैंक का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। टैंक बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के छह-सात सौ लोगों को लाभ मिलेगा।  

विज्ञापन

किशोर पंत, जेई, जल संस्थान, चंपावत।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें