सूचनार्थ..........
नदी में गंदा पानी आने से एनएचपीसी पावर चैनल की पानी सप्लाई रोकी
पावर स्टेशन में बंद हुआ बिजली का उत्पादन, नदी का पानी साफ होने पर सप्लाई शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी ने अपनी पावर चैनल में सुरक्षा के तहत पानी प्रवाह करना बंद कर दिया है। जिससे एनचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन ठप हो गया है।
रविवार को शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे से पावर चैनल की पानी सप्लाई बंद कर दी। नदी में पानी साफ होने के बाद ही पावर चैनल में पानी छोड़ा जाएगा। जिससे एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन बंद गया है। नदी में साफ पानी प्रवाहित होने के बाद पावर चैनल में पानी छोड़ा जाएगा।
यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा बैराज के प्रभारी अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि एनएचपीसी द्वारा पावर चैनल की जलापूर्ती बंद करने के बाद शारदा नहर में भी पानी की आपूर्ति को कम किया गया है। बताया गया कि नहर में सिल्ट जमाव रोकने एवं पावर हाउस के रोटरों की ब्लेडों को घिसाव से बचाव को नदी में गंदा पानी आने पर पावर चैनल एवं नहर की पानी सप्लाई सुरक्षा के तहत बंद की जाती है। एनएचपीसी प्रशासन ने इसे रूटीन कार्रवाई बताया है। इन दिनों एनएचपीसी में 99 मेगावाट बिजली बन रही है।