फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के तट पर लौटेगी जलधारा : पालिकाध्यक्ष

Thu, 06 Mar 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में मेला शुरू होने में अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं। पालिका प्रशासन भी मेले की तैयारियों में जुट गया है। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने कहा कि प्रमुख पड़ाव क्षेत्र नगर में बेहतर साफ सफाई, लाइटिंग के साथ शारदा घाट को रोशनी से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मेला 15 मार्च से शुरू होगा। घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और शारदा नदी की जल धारा घाट की ओर कराने के लिए सिंचाई विभाग से आग्रह किया गया है। घाट में पिछले वर्ष छह चेंजिंग रूम बनाए गए थे। इस बार सात चेंजिंग रूम अस्थायी और दो पक्के स्नान घर तैयार किए गए हैं। सफाई के लिए पालिका कर्मी तैनात किए जाएंगे। बैराज मार्ग पर एनएचपीसी से रात में रोशनी के लिए व्यवस्था के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें