फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चल्थी नदी में अवैध खनन से सूख रहे जलस्रोत

Wed, 29 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चल्थी की क्वैराला और लधिया नदी में अवैध खनन से आसपास के गांवों के जलस्रोतों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। अब तक पानी से लबालब भरे रहने वाले नौले और धारे सूखने लगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह की ओर से बुधवार को जिला खनन अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोकने और जलस्रोतों को बचाने की अपील की है। अवैध खनन पुलिस चौकी से महज दो किमी की दूरी पर जेसीबी से किया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकतर रात में 11 बजे बाद जेसीबी से चल्थी नदी में अवैध खनन किया जा रहा है।
112 में फोन करने पर पुलिस आती है, उस समय खनन बंद कर दिया जाता है। जैसे ही पुलिस का वाहन वहां से गुजरता है फिर से नदी में खनन शुरू हो जाता है। इससे जलस्रोतों पर असर पड़ रहा है। कभी पानी से लबालब स्रोत अब सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें