चंपावत। जिला मुख्यालय के तल्ली चौकी में संकल्प फाउंडेशन ने नशा हटाओ अभियान संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में युवाओं को जागरूक किया। शिक्षक आर्य ने नशा, नाश का दूजा नाम तन मन धन तीनों बेकाम और मदिरा, मांस, तामसी भोजन दूषित करते तनमन धन के प्रति जागरूक किया। यहां पीयूष तिवारी, रितू बोहरा, निकिता बिष्ट, निकिता रंसवाल, प्रियंका जोशी, पूजा पांडेय, पूर्णिमा थ्वाल, भावना भट्ट, प्रेरणा आदि मौजूद रहे।