फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बजे शारदा का जलस्तर पहुंचा 94539 क्यूसेक

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टनकपुर में उफान में आई शारदा नदी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा / टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ों में हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को तीन बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 94539 क्यूसेक पहुंच गया। इस वर्ष में नदी का अभी तक का यह सर्वाधिक जलस्तर है। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पहुंचते ही शारदा बैराज से वाहनों का आवागमन सुरक्षा के तहत रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 38210 क्यूसेक, दोपहर बारह बजे 88624 और तीन बजे 94539 क्यूसेक पहुंच गया। बीते दिवस बुधवार को नदी का जलस्तर शाम छह बजे सर्वाधिक 49020 क्यूसेक था।
मध्यरात्रि बारह बजे नदी का जलस्तर 45208 क्यूसेक हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 40750 क्यूसेक था। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि नदी में एक लाख क्यूसेक पानी होते ही बैराज पर से वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें