चंपावत। जिला मुख्यालय में गर्मी की तपिश के बढ़ने के साथ ही पेयजल का संकट भी गहराता जा रहा है। जल संस्थान की ओर से अब सरकारी विभागीय टैंकरों के अलावा दो प्राइवेट पिकअप वाहनों से भी विभिन्न स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती का कहना है कि चंपावत के अधिकांश हिस्सों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। जल स्रोतों में जल स्तर में लगातार गिरावट जारी रहने के कारण निकट भविष्य में समस्या के और विकराल रूप लेने की आशंका है।