फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए गधेरों पर लग रही लोगों की भीड़

Tue, 07 May 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में जल संस्थान के टेंकर से पानी भरने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला मुख्यालय में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जल संस्थान लोगों का पेयजल संकट दूर करने के लिए टैंकर से पानी बांट रहा है। पानी की किल्लत अधिक होने से लोगों को जल संस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


टैंकर से लोगों को 50 से 60 लीटर पानी ही मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को कपड़े धोने के लिए गधेरों का रुख करना पड़ रहा है लेकिन गधेरों पर भी छुट्टी के दिन अधिक भीड़-भाड़ जमा हो रही है। लोग मवेशियों के लिए भी दूरदराज के गधेरों से पानी ढो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें