चंपावत में जल संस्थान के टेंकर से पानी भरने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला मुख्यालय में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जल संस्थान लोगों का पेयजल संकट दूर करने के लिए टैंकर से पानी बांट रहा है। पानी की किल्लत अधिक होने से लोगों को जल संस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
टैंकर से लोगों को 50 से 60 लीटर पानी ही मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को कपड़े धोने के लिए गधेरों का रुख करना पड़ रहा है लेकिन गधेरों पर भी छुट्टी के दिन अधिक भीड़-भाड़ जमा हो रही है। लोग मवेशियों के लिए भी दूरदराज के गधेरों से पानी ढो रहे हैं।