चंपावत में पेयजल समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव फूंगर के ग्रामीणों ने सोमवार को पानी की समस्या को दूर करने की मांग को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है।
ग्रामीण शेखर भट्ट ने बताया कि गांव में पानी नहीं होने से ग्रामीणों को दो किमी दूर कानीगाढ़ गधेरे से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण प्रेमा देवी, रमा देवी पांडेय, मोनिका पांडेय, नारायणी देवी, हेमा देवी, सुनीता जोशी, तुलसी देवी, दीपा देवी, पार्वती देवी, चंचला लोहनी, बसंती दवी, परमानंद भुनेश्वरी नेगी, त्रिलोकी देवी, रेवती देवी, नंदनी बोहरा, गोविंदी देवी ने कहा कि जल्द पेयजल समस्या दूरी नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।