फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान की 96 और जल निगम की 44 योजनाओं को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
चंपावत में जल जीवन मिशन की बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जल संस्थान की ओर से 4664.59 लाख रुपये की 96 पेयजल योजनाओं और जल निगम की 1744 लाख रुपये की 44 पेयजल योजनाओं को तकनीकी परीक्षण समिति की स्वीकृति मिल गई है। इस पर डीएम विनीत तोमर ने योजनाओं की डीपीआर बनाने के कार्य को भी निर्धारित समय पर पूरा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम तोमर ने संबंधित अधिकारियों को तालमेल बनाकर निर्माण कार्यों को शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए कहा।
बैठक का संचालन करते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में क्रियाशील पारिवारिक नल से जल (एफएचटीसी) देने के लिए कार्यदायी संस्थाओं ने डीपीआर बना ली है।
विज्ञापन

बैठक में पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (निर्माण शाखा) और जल संस्थान की प्रस्तावित डीपीआर प्रस्तुत की गई। इस मौके पर सीडीओ आरएस रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, डीडीओ एसके पंत, जल निगम के ईई वीके पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें