फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार

Fri, 28 Apr 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत के त्यारकूड़ा में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में पेयजल संकट बढ़ते जा रहा है। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल संस्थान को वैकल्पिक माध्यमों से पेयजल आपूर्ति करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पेयजल लाइनों से आपूर्ति न होने के कारण नागरिकों को प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।  पर्याप्त बरसात नहीं होने के कारण कई स्थानों में पेयजल योजनाओं के मूल स्रोत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। जिला मुख्यालय में प्रतिदिन 1.50 एमएलडी पानी की आवश्यकता के सापेक्ष तीन पेयजल योजनाओं से महज 0.5 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। 

जल संस्थान की ओर से जिला मुख्यालय के लिए छीड़ापानी, च्यूराखर्क और फूंगर पेयजल योजना से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन योजनाओं के मूल स्रोतों में पानी कम होने के कारण लोगों के नालों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


कई स्थानों में नलों में तीन चार दिन बाद पानी पहुंच रहा है। जल कल अभियंता एसएस थापा के अनुसार पिछले साल भी बरसात कम होने से इसी तरह के हालाता रहे। जल संस्थान पानी के संकट को दूर करने के लिए प्रतिदिन 50 हजार लीटर पानी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बांट रहा है। जल संस्थान रोजाना चार पिकप और दो टैंकरों से पानी बांट रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें