बनबसा (चंपावत)। व्यापार मंडल चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। चुनाव परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। चुनाव महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में होंगे। चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए होने हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रस्तावित बनबसा व्यापार मंडल चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से दो बजे तक महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में मतदान होगा। बताया कि मतदान के लिए व्यापारी मतदाताओं को सदस्यता रसीद, फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। मतदाता मास्क लगा कर ही मतदान होगा। मतदान के दौरान व्यापारियों पर मोबाइल फोन के प्रयोग पर पाबंदी लगाई गई है। नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारी को मतदान से वंचित रखा जाएगा। वहां सहायक चुनाव अधिकारी विजय अग्रवाल, ललित वर्मा आदि थे।