फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव की वोटिंग आज

Thu, 09 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की वोटिंग आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत खूनाबोरा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। प्रधान पद के लिए रेखा देवी और प्रेम सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार लोशाली ने बताया कि इसमें 341 महिलाओं सहित कुल 678 वोटर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जूनियर हाईस्कूल खूनाबोरा और प्राइमरी स्कूल मनिहार गांव में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


मतदान के लिए ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को चुनाव कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरगोविंद भट्ट ने मतदान कर्मियों को पारदर्शिता के साथ मतदान कराने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने मतपेटी को खोलने, मतदान के बाद सील करने, मतपत्रों में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर, मतदान संबंधी प्रपत्रों को भरने, मतदान पूरा होने के बाद की जाने वाली प्रक्रिया बताई। प्रशिक्षण में आरओ अरुण कुमार लोशाली, एआरओ कमला मेहरा, पीठासीन अधिकारी सुभाष पांडेय, एमडी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें