फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ वर्ष की आयु के मतदाता सम्मानित होंगे

Sat, 21 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को चंपावत, लोहाघाट में टनकपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि मतदाता दिवस पर टनकपुर स्टेडियम में क्रिकेट, लोहाघाट में वॉलीबाल और चंपावत में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मानित करने के साथ प्रथम बार मतदाता बने युवा मतदाताओं को पहचान पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे वोटर स्लिपों का प्रकाशन कर 30 जनवरी तक सभी बूथ लेबल अफसर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इससे बूथ लेबल अफसर घर-घर जाकर मतदाता को वोटर स्लिप वितरण कर सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कोई भी बीएलओ किसी जनप्रतिनिधि के माध्यम से वोटर स्लिप वितरण करवाता हुआ पाया जाएगा या उसकी शिकायत प्राप्त होगी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने पिछले चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए हैं। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा है कि वे उन बूथों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन



सभी मतदात कार्मिकों को जारी होंगे पोस्टल बैलेट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कहा है कि उन्हें शतप्रतिशत मतदान में भाग लेना है। इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी फार्म-12 भरकर नोडल अधिकारी कार्मिक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी में तैनात जो भी अधिकारी कर्मचारी फार्म-12 भरकर नोडल अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनको निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित माना जाएगा और आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें