फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोकसभा चुनाव में पांच साल में बढ़ गए मतदाता

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में इस बार लोकसभा चुनाव में 54,704 अधिक मतदाता मतदान करेंगे। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभाओं में 1,51,873 मतदाता थे। इस बार लोहाघाट और चंपावत विधानसभा में 2,06,577 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ा है। इसमें सबसे अधिक 20 वर्ष से अधिक आयु के युवा हैं जो बाहरी राज्य में नौकरी के लिए प्रवास करते हैं और वह हर साल मतदान के लिए आते हैं। जिले में पिछले पांच साल में 50 हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। लोहाघाट और चंपावत विधानसभा में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 1,51,873 मतदाता थे। इसमें 79,031 पुरुष मतदाता जबकि 72,841 महिला मतदाता थीं।
लोकसभा चुनाव में 86,716 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 40937 और महिला मतदाता 45778 थीं। 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में एक जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाताओं की सूची के अनुसार जिले में 2,06,577 है। इनके पुरुष मतदाता 1,07,889 जबकि 98,688 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें